झारखंड में 8 सितंबर से फिर बारिश, 10 तक जारी रहने के आसार

रांची : झारखंड में 8 सितंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश 10 सितंबर तक जारी रह सकती है। इससे राजधानी रांची समेत विभिन्न हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस से

बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में 8 सितंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश 10 सितंबर तक जारी रह सकती है। इससे राजधानी रांची समेत विभिन्न हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब फिर लौट रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने कहा कि अगस्त में पूरे राज्य में अच्छी बारिश हुई, जिससे बारिश की पूर्व कमी की भरपाई हो गई है।

Read More : JPSC अनियमितता मामले में एल खियांग्ते की मुश्किलें बढ़ीं, बेल खारिज

बारिश थमते ही बढ़ी गर्मी और उमस

इधर, बारिश रुकने के बाद रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में रांची में 97 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। इस दौरान पाकुड़ में राज्य का सर्वाधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रांची के कांके में दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 16.8 मिलीमीटर बारिश गोड्डा जिले के बोआरीजोर में दर्ज की गई। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इसके चलते दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा।

रांची समेत प्रमुख शहरों का तापमान

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25.2 डिग्री, डालटनगंज में 31.2 और 25.6 डिग्री, बोकारो में 32.1 और 24.5 डिग्री तथा चाईबासा में 29.8 और 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *