रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को अपर बाजार का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने चुरूवाला चौक से पदयात्रा की शुरुआत की। इसके बाद अपर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख व्यवसायियों से मुलाकात कर टीम के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत अन्य लोगों से भी मुलाकात हुई।
टीम के सदस्यों ने अपर बाजार में अंजय सरावगी, शिव कुमार सिंह, पवन पोद्दार, आनंद जालान, विष्णु मोदी, कमल केडिया, मुरारी मंगल, सुभाष जैन, राजेश चौधरी, निखिल पोद्दार, सुरेश मोदी, राजेश माहेश्वरी, गोवर्धन गाड़ोदिया समेत अन्य व्यवसायियों से मुलाकात कर चैंबर चुनाव को लेकर समर्थन मांगा।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने मुकेश अग्रवाल के सदस्यों ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यवसायियों और व्यापारिक संगठनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। व्यवसायियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। टीम ने व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से काम करने का भरोसा दिलाया।
पदयात्रा में ये रहे शामिल
अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, अधिवक्ता निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया (आनंद), श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह और उमंग सुल्तानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।




