BRICS चीफ जस्टिस फोरम के लिए दिल्ली पहुंचे रूस के चीफ जस्टिस

नई दिल्ली : रूस की सर्वोच्च अदालत के चीफ जस्टिस इगोर क्रासनोव BRICS चीफ जस्टिस फोरम की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत के सुप्रीम कोर्ट की मेजबानी में आज से शुरू हो

BRICS चीफ जस्टिस फोरम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : रूस की सर्वोच्च अदालत के चीफ जस्टिस इगोर क्रासनोव BRICS चीफ जस्टिस फोरम की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत के सुप्रीम कोर्ट की मेजबानी में आज से शुरू हो रहा यह फोरम 6 सितंबर तक चलेगा। फोरम में BRICS सदस्य देशों के साथ सहयोगी देशों के चीफ जस्टिस और न्यायिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों की न्यायपालिकाओं के बीच संवाद और न्याय देने की प्रक्रिया से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

Read More : डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापे

CJI सूर्य कांत करेंगे द्विपक्षीय बैठकें

भारत के चीफ जस्टिस सूर्य कांत आज विभिन्न न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इस दौरान वह रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, UAE, बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर आपसी संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

किन देशों से कौन हो रहा शामिल?

BRICS चीफ जस्टिस फोरम में विभिन्न देशों के न्यायिक प्रमुख और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शामिल हैं :

  • रूस : चीफ जस्टिस इगोर क्रासनोव
  • चीन : चीफ जस्टिस झांग जून
  • मिस्र : चीफ जस्टिस बोलोस गाहमी इस्कंदर बोलोस
  • इंडोनेशिया : चीफ जस्टिस डॉ. सुनार्तो
  • UAE : चीफ जस्टिस मोहम्मद हमद अल बादी अल धहेरी
  • बेलारूस : चीफ जस्टिस आंद्रे श्वेद
  • कजाकिस्तान : चीफ जस्टिस असलमबेक मर्गालयेव
  • दक्षिण अफ्रीका : चीफ जस्टिस महूबे बेट्टी मोलेमेला
  • ईरान : चीफ जस्टिस अयातुल्ला गुलाम हुसैन मोहसेनी-एजेई
  • उज्बेकिस्तान : डिप्टी चीफ जस्टिस मलिकखोन कलंदरोवा

6 सितंबर तक चलेगा फोरम

नई दिल्ली में आयोजित BRICS चीफ जस्टिस फोरम के कार्यक्रम 6 सितंबर तक चलेंगे। फोरम के जरिए BRICS सदस्य और सहयोगी देशों की न्यायपालिकाओं के बीच बातचीत तथा न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *