झारखंड कैडर के IPS अधिकारी का बदला नाम, सिविल लिस्ट में अपडेट

रांची : झारखंड कैडर के 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अब एक नई पहचान और नए नाम से जाने जाएंगे। अधिकारी ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘प्रांजल रुंडला’ रख लिया है। नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड

IPS

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड कैडर के 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अब एक नई पहचान और नए नाम से जाने जाएंगे। अधिकारी ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘प्रांजल रुंडला’ रख लिया है। नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड पुलिस की आधिकारिक IPS सिविल लिस्ट में भी उनका नाम पूर्व नाम ‘सुभाष चंद्र जाट’ से बदलकर ‘प्रांजल रुंडला’ के रूप में अपडेट कर दिया गया है।

Read More : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मध्यस्थता की सीट दिल्ली ही रहेगी

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं आईपीएस प्रांजल रुंडला

आईपीएस प्रांजल रुंडला, जिन्हें अब तक प्रशासनिक और पुलिस महकमे में सुभाष चंद्र जाट के नाम से जाना जाता था, वर्तमान समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पूर्व उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें 6 अप्रैल 2022 को देवघर जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया था। उस समय उन्होंने तत्कालीन देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया था। वह 27 जुलाई 2023 तक देवघर एसपी के पद पर कार्यरत रहे थे।

चर्चा में रही थी 20 पन्नों की चिट्ठी

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवानगी के दौरान उनके द्वारा लिखी गई 20 पन्नों की एक विस्तृत चिट्ठी काफी समय तक राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में गहरी चर्चा का विषय बनी रही थी। नाम परिवर्तन की आधिकारिक प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार के सभी प्रशासनिक तथा आधिकारिक दस्तावेजों और पत्राचार में उनका नाम प्रांजल रुंडला ही दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *