चतरा में नदी से मिले दो बच्चों के शव, तीसरे की तलाश जारी

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र की बरैनी पंचायत स्थित घूरनाडीह गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के पास बहने वाली तड़गू नदी (चटनिया) में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी के

चतरा
तीसरे बच्चे की तलाश जारी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र की बरैनी पंचायत स्थित घूरनाडीह गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के पास बहने वाली तड़गू नदी (चटनिया) में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी के गहरे पानी से दो बच्चों के शव बरामद किए गए। फिलहाल दोनों मृत बच्चों की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, उनके साथ नदी में स्नान करने गए तीसरे बच्चे का भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी गहरे पानी में डूब गया है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण नदी के आसपास तीसरे बच्चे की सघन खोजबीन में जुटे हैं।

Read More : जन्माष्टमी पर बारिश का अलर्ट, रांची समेत 5 जिलों में भारी बारिश

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, किनारे मिले सामान

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तीनों बच्चे एक साथ तड़गू नदी में नहाने पहुंचे थे। स्नान के दौरान दो बच्चे अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। कुछ समय बाद जब ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शवों पर पड़ी, तो तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों की पहचान कराने की कवायद शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास पुलिस की तलाशी के दौरान दो साइकिलें, तीन जोड़ी चप्पलें, दो बैग और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

तीसरे बच्चे की तलाश तेज, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस टीम बरामद सामान के आधार पर बच्चों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मौके पर मिली साइकिलें, चप्पलें और बैग इन्हीं तीन बच्चों के हैं या किसी अन्य के। दो बच्चों के शव मिलने के बाद तीसरे बच्चे की तलाश और तेज कर दी गई है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीसरा बच्चा नदी में डूबा है या किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलकर वहां से चला गया है। घटना की खबर फैलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *