गिरिडीह में 25 हाथियों के झुंड से दहशत, 7 पंचायतों में अलर्ट, शाम के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह

गिरिडीह: जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में करीब 25 जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड छोटकी बैरगी, पंचायत बड़की बैरगी के जंगल में डेरा जमाए हुए है। स्थिति को देखते

25 हाथियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
गिरिडीह: जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में करीब 25 जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड छोटकी बैरगी, पंचायत बड़की बैरगी के जंगल में डेरा जमाए हुए है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी कर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है(
वन विभाग के अनुसार, हाथियों की गतिविधियों पर एलिफेंट ड्राइव टीम लगातार निगरानी रख रही है। हाथियों का झुंड जिस दिशा में आगे बढ़ेगा, इसकी जानकारी ग्रामीणों को समय-समय पर दी जाएगी, ताकि लोग पहले से सावधान रह सकें।
वन विभाग ने बड़की बैरगी, बेरहा सुईयाडीह, ससारखो, जरीडीह, नागाबाद, खुदीसार और जीतकुंडी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों को विशेष सतर्क रहने की अपील की है।
अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकलें
वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि शाम ढलने के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही आसपास के लोगों को भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी देकर सतर्क करें।
ग्रामीणों को हाथियों के झुंड के आसपास भीड़ नहीं लगाने और किसी भी तरह का शोर-शराबा नहीं करने की सलाह दी गई है। हाथियों को देखने या उनका वीडियो बनाने के लिए उनके करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
हाथियों का वीडियो बनाना पड़ सकता है भारी
वन विभाग ने चेतावनी दी है कि हाथियों के आक्रोशित होने पर वे अचानक हमला कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।
विभाग के मुताबिक, दिन के समय हाथियों को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। यदि हाथियों के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो जाए तो उन्हें तुरंत वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।
वन विभाग की टीम रख रही लगातार नजर
हाथियों की गतिविधियों और उनकी लोकेशन पर एलिफेंट ड्राइव टीम लगातार नजर बनाए हुए है। झुंड की दिशा और गतिविधियों के संबंध में ग्रामीणों को समय-समय पर सूचना देने की बात कही गई है।
गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों से वन विभाग का सहयोग करने और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.