मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत के बिजली डक्ट में लगी आग, 9 घायल

मुंबई : मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में मंगलवार सुबह आग लग गई। इमारत के बिजली के डक्ट में लगी आग से धुआं फैल गया, जिससे तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में

कुर्ला
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

मुंबई : मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में मंगलवार सुबह आग लग गई। इमारत के बिजली के डक्ट में लगी आग से धुआं फैल गया, जिससे तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर है।

Read More : दिल्ली में विजयादशमी पर कहां पहुंचेंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह एक 13 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम की कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 के बिजली के डक्ट में लगी। देखते ही देखते आग बिजली के तारों और डक्ट तक फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में धुआं भरने से 8 लोगों को दम घुटने की शिकायत हुई। वहीं, एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट लगी है। घायलों में पांच साल का एक बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर है। फिलहाल आग लगने की असली वजह और इससे हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

एक दिन पहले कोहिनूर स्क्वायर टावर में भी लगी थी आग

मुंबई में आग लगने की एक और घटना सोमवार सुबह सामने आई थी। दादर पश्चिम में शिवसेना भवन के सामने स्थित 50 मंजिला कोहिनूर स्क्वायर टावर की पहली मंजिल पर बने एक होटल की रसोई में आग लग गई थी। दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 9:18 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके सात मिनट बाद, सुबह 9:25 बजे, आग को लेवल-1 की श्रेणी में रखा गया।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और हालात संभाल लिए। इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *