श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पोल से टकराया, सभी सुरक्षित

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज यानी शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट पार्किंग के दौरान बे नंबर 06 पर लगे एक पोल से टकरा गई। श्रीनगर

श्रीनगर
पार्किंग के दौरान पोल से भिड़ा इंडिगो विमान।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज यानी शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट पार्किंग के दौरान बे नंबर 06 पर लगे एक पोल से टकरा गई। श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के भी चोटिल होने की सूचना नहीं है।

Read More : रामगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, फैली सनसनी

VDGS पोल से टकराया विमान

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 9:02 बजे की है। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (विमान संख्या VT-NOG) जब लैंडिंग के बाद बे नंबर 06 पर खड़ी हो रही थी, तभी वह विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से जा टकराई। इस पोल पर VDGS की डिस्प्ले यूनिट, लेजर और कैमरा सेंसर लगे हुए थे। घटना के तुरंत बाद तत्परता दिखाते हुए मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जांच के आदेश

हवाई अड्डा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस घटना से उड़ानों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर परिचालन पूरी तरह सामान्य है और सभी फ्लाइट्स अपने तय समय के अनुसार उड़ान भर रही हैं। अधिकारियों ने कहा है कि तय मानकों और प्रक्रियाओं के तहत मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, इसलिए अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

एक दिन पहले मस्कट डायवर्ट हुई थी इंडिगो की दूसरी फ्लाइट

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 को ओमान की राजधानी मस्कट की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। पायलट-इन-कमांड की अचानक तबीयत बिगड़ने और तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता के कारण यह फैसला लिया गया था। मस्कट में सुरक्षित लैंडिंग के बाद डॉक्टर की टीम ने पायलट का इलाज किया, जहां अब उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। इसके बाद एयरलाइन ने बेंगलुरु के लिए वैकल्पिक विमान और नए क्रू का इंतजाम किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *