अभिनंदन वर्धमान ने शुरू किया नया सफर, बने यात्री विमान के पायलट

नई दिल्ली : 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराने और करीब तीन दिन तक पाकिस्तान की हिरासत में रहने वाले पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने करियर की नई शुरुआत की है। अब वह भारतीय वायुसेना

अभिनंदन वर्धमान

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराने और करीब तीन दिन तक पाकिस्तान की हिरासत में रहने वाले पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने करियर की नई शुरुआत की है। अब वह भारतीय वायुसेना में फाइटर जेट उड़ाने के बजाय यात्री विमान के पायलट के तौर पर नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन ने अगस्त में गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 को पायलट के तौर पर जॉइन किया है। हालांकि, एयरलाइन ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। FLY91 के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों की निजी जानकारी एक निजी मामला है और इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।

Read More : बेल्जियम के पीएम भारत पहुंचे, संजय सेठ ने किया भव्य स्वागत

मिग-21 क्रैश के बाद पाकिस्तान में पकड़े गए थे

अभिनंदन भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट रहे हैं। 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इसके बाद उनका मिग-21 विमान भी क्रैश हो गया था और वह पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। करीब तीन दिन बाद उन्हें भारत को सौंप दिया गया था। 2019 के ऑपरेशन में असाधारण कर्तव्य भावना दिखाने के लिए अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। उन्हें वर्ष 2021 में वीर चक्र प्रदान किया गया था। इसके बाद अब उन्होंने विमानन क्षेत्र में अपने करियर की नई दिशा चुनी है।

FLY91 में यात्री विमान उड़ाएंगे

अभिनंदन की नई पारी गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 के साथ शुरू हुई है। एयरलाइन ने मार्च 2024 में अपनी उड़ान सेवाएं शुरू की थीं। फिलहाल FLY91 के पास ATR 72-600 के छह विमान हैं। एयरलाइन के दो प्रमुख बेस गोवा और हैदराबाद में हैं। अब पूर्व फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान के यात्री विमान उड़ाने की नई भूमिका को लेकर चर्चा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *