भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश*
रांची। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची विवेक कुमार सुमन एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।


