रांची के निजाम नगर में पुलिस टीम से बवाल, जवान घायल, 3 आरोपी चिन्हित

रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। तस्कर को गिरफ्तार करने के दौरान स्थानीय कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस

पुलिस टीम
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। तस्कर को गिरफ्तार करने के दौरान स्थानीय कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए एक पुलिस जवान के साथ मारपीट की। इस हमले में जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : झारखंड HC के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

ब्राउन शुगर तस्करी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी के निजाम नगर इलाके में ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम चिह्नित स्थान पर आरोपी तस्कर को पकड़ने पहुंची, तो वहां अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तस्कर को पुलिस हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उलझ गए। इसी दौरान आरोपियों ने एक जवान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में जवान का इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद घायल जवान को उपचार के लिए रांची सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना और मामले की विस्तृत रिपोर्ट ली। पुलिस प्रशासन ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जवान पर हमला करने वाले तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

छापेमारी जारी

हिंदपीढ़ी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि पुलिस पर हमला करने वाले लोगों का सीधे तौर पर ब्राउन शुगर तस्करों से क्या सांठगांठ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों के कारोबारियों और पुलिस पर हमला करने वाले दोनों पक्षों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *