रांची। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के लॉन्ड्री स्टाफ 7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आज हड़ताल पर रहेंगे। लॉन्ड्री स्टाफ के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। खासकर ऑपरेशन थिएटर का काम प्रभावित होने की आशंका है। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए जरूरी कपड़े और अन्य सामान की सफाई लॉन्ड्री के जरिए होती है।
also read: रांची में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली
कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने की जानकारी कई बार रिम्स प्रबंधन को दी गई. इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों के अनुसार, लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से लॉन्ड्री स्टाफ ने आज सोमवार से काम ठप रखने का निर्णय लिया है।
also read : जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, धनबाद SSP से 24 घंटे में मांगी जानकारी
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनके बकाया मानदेय को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनकी परेशानी बनी रहेगी। लगातार संस्थान को समय-समय पर समस्याओं की जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी रिम्स प्रबंधन हमलोगों की समस्याओं को नजर अंदाज किया जाता है।
also read : पलामू में सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने वाले युवाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई




