31 अगस्त से NTPC में कोयला ढुलाई बंद करेंगे स्थानीय हाईवा मालिक

हजारीबाग: NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में फ्लाई ऐश और कोयला ढुलाई को लेकर स्थानीय वाहन मालिकों में नाराजगी बढ़ गई है। सूर्य मंदिर परिसर, टंडवा में विस्थापित प्रभावित सम्मिलित हाईवा एसोसिएशन के नेतृत्व में चतरा, सिमरिया, केरेडारी, टंडवा और कटकमसांडी के वाहन मालिकों की

NTPC

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग:  NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में फ्लाई ऐश और कोयला ढुलाई को लेकर स्थानीय वाहन मालिकों में नाराजगी बढ़ गई है। सूर्य मंदिर परिसर, टंडवा में विस्थापित प्रभावित सम्मिलित हाईवा एसोसिएशन के नेतृत्व में चतरा, सिमरिया, केरेडारी, टंडवा और कटकमसांडी के वाहन मालिकों की बैठक हुई।
बैठक में वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि फ्लाई ऐश ढुलाई के ठेकेदार स्थानीय वाहनों को कम भाड़े पर चलाना चाहते हैं और बाहरी टिप-ट्रेलर वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
31 अगस्त से ढुलाई रोकने का ऐलान
वाहन मालिकों ने चेतावनी दी कि अगर बाहरी वाहनों को नहीं हटाया गया और उचित भाड़ा तय नहीं किया गया, तो 31 अगस्त से NTPC पावर प्लांट में कोयला ढुलाई बंद कर दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि मगध, आम्रपाली, चंद्रगुप्त और सीबी-केडी परियोजनाओं से कोयला उठाव भी नहीं किया जाएगा।
14 घंटे में एक ट्रिप, किस्त चुकाना भी मुश्किल
हाईवा मालिकों ने बताया कि वर्तमान भाड़े में करीब 14 घंटे में एक ट्रिप हो पाता है। इससे वाहन की किस्त और चालक का भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने NTPC प्रबंधन से उचित भाड़ा तय करने और बाहरी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *