गुलजार खान पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर

रांची/ धनबाद: धनबाद जिले के बलियापुर हटिया में शनिवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान का गला चाकू से रेत दिया। घटना में गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन

गुलजार खान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/  धनबाद: धनबाद  जिले के बलियापुर हटिया में शनिवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।  हमलावरों ने बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान का गला चाकू से रेत दिया। घटना में गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गया।  आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार गुलजार रोज की तरह बलियापुर हटिया में गमछा बेचने के बाद घर लौट रहा था।  इसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और अचानक चाकू से हमला कर दिया।
हमले में उसके गले पर गंभीर चोट आयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।  घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *