राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने सुदेश महतो से की मुलाकात

12वीं पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 के फाइनल में मुख्य अतिथि होंगे सुदेश महतो रांची: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब कांके, रांची के खिलाड़ियों एवं क्लब के संस्थापक सह कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू के नेतृत्व में खिलाड़ियों

राष्ट्रीय खेल दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

12वीं पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 के फाइनल में मुख्य अतिथि होंगे सुदेश महतो
रांची: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब कांके, रांची के खिलाड़ियों एवं क्लब के संस्थापक सह कोच  अनवरूल हक उर्फ बबलू के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने आज झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से कांके, बुकरू स्थित उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान खिलाड़ियों ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने सहित खेल एवं खिलाड़ियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को सुदेश महतो के समक्ष रखा। खिलाड़ियों ने ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर उभर रही प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा खेल के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर  सुदेश कुमार महतो ने क्लब के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनसे बातचीत कर उनके खेल अनुभवों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर मौजूद इन प्रतिभाओं को उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों एवं होनहार खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि उनके खेल प्रशिक्षण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर क्लब की खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा, रिया कुमारी, नैंसी मुंडा, राखी कुमारी, रुपाली कुमारी, बिनी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी उपस्थित रहीं।
फाइनल मैच के लिए सुदेश महतो को सप्रेम निमंत्रण
इसी क्रम में 12वीं पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि मैच का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण करने हेतु प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्यों ने भी सुदेश  कुमार महतो से मुलाकात की।समिति के सदस्यों ने उन्हें सप्रेम निमंत्रण पत्र भेंट करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। श्री सुदेश महतो ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर प्रतियोगिता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय  टोप्पो, वरीय उपाध्यक्ष  अजीत कच्छप, कोषाध्यक्ष  संतोष उरांव, सचिव  गुलाब आईंद, मीडिया प्रभारी राजू रजक,  दिनेश कुमार सहित समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *