चैंबर चुनाव में मुकेश अग्रवाल की टीम ने बताया अपना विजन और एजेंडा

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। टीम ने व्यापारियों के हितों को केंद्र में रखते हुए सुरक्षित और भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योग एवं इंडस्ट्रियल एरिया

मुकेश अग्रवाल
टीम मुकेश अग्रवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। टीम ने व्यापारियों के हितों को केंद्र में रखते हुए सुरक्षित और भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योग एवं इंडस्ट्रियल एरिया के विकास तथा व्यापार विस्तार पर जोर देने का संकल्प लिया है। टीम की प्राथमिकताओं में छोटे और मध्यम व्यापारियों का डिजिटल सशक्तीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विभागीय समस्याओं का समाधान, युवा और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन तथा सरकार-प्रशासन के साथ प्रभावी एवं परिणामदायी संवाद शामिल है।

Read More : बिहार में बाढ़ का अलर्ट, 5 जिले प्रभावित, 5600 लोग सुरक्षित स्थानों पर

पूर्व अध्यक्षों के साथ हुई बैठक

टीम की जीत की रणनीति को लेकर शनिवार को टीम मुकेश अग्रवाल ने चैंबर के कई पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी, दुकानों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी। टीम ने अपना मुख्य नारा “संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास” रखा है।

अर्जुन जलान समेत कई पूर्व अध्यक्ष समर्थन में

मुकेश अग्रवाल के समर्थन में चैंबर के कई पूर्व अध्यक्ष भी आगे आए हैं। इनमें अर्जुन जलान समेत अन्य पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं, जो टीम के समर्थन में खड़े नजर आए। बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, अमित अग्रवाल, सुमित जैन, मनीष जैन, अंकुर गाड़ोदिया, सुनील कालरा, पूर्णेंदु तुलस्यान, नंदू पटोदिया, प्रदीप जैन, विशाल पोद्दा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

मुकेश अग्रवाल
टीम मुकेश अग्रवाल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *