झारखंड चैंबर चुनाव के लिए नामांकन 31 अगस्त से, जानें पूरी प्रक्रिया

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार (31 अगस्त 2026) से शुरू होगी। कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त को कार्यालय अवधि से लेकर 1 सितंबर 2026

झारखंड चैंबर
FJCCI

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार (31 अगस्त 2026) से शुरू होगी। कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त को कार्यालय अवधि से लेकर 1 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की समयसीमा खत्म होने के बाद 1 सितंबर को शाम 4 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

Read More : नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, टखने की चोट से खत्म हुआ सीजन

नामांकन के लिए DIN अनिवार्य

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र के साथ वैध DIN (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना अनिवार्य होगा। वैध DIN नंबर के बिना नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के निर्धारित DIR-2 और DIR-8 फॉर्म को विधिवत भरकर नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करना होगा। चुनाव में वही चैम्बर सदस्य प्रत्याशी बनने के पात्र होंगे, जिनकी सदस्यता को एक वर्ष पूरा हो चुका है। नामांकन पत्र में प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर केवल चैम्बर के डायरेक्ट सदस्य ही मान्य होंगे। चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को होने वाली 62वीं वार्षिक आमसभा से 30 दिन पहले तक बने आजीवन सदस्यों को ही चुनाव में मतदान का अधिकार होगा। अन्य श्रेणी के सदस्यों के लिए सदस्यता की न्यूनतम अवधि 90 दिन निर्धारित की गई है।

नामांकन शुल्क 5,900 रुपये

कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा। इसके साथ 5,000 रुपये + 18 प्रतिशत GST, यानी कुल 5,900 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। नामांकन प्रपत्र और शुल्क चैम्बर कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सत्र 2026-27 के लिए चुनाव 13 सितंबर 2026 को होगा। चुनाव और वार्षिक आमसभा का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *