नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, टखने की चोट से खत्म हुआ सीजन

नई दिल्ली : एशियाई खेलों से ठीक पहले भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। देश के स्टार भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एथलीट नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण मौजूदा सत्र की बाकी सभी प्रतियोगिताओं से हटने का फैसला किया है। इस फैसले

नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : एशियाई खेलों से ठीक पहले भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। देश के स्टार भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एथलीट नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण मौजूदा सत्र की बाकी सभी प्रतियोगिताओं से हटने का फैसला किया है। इस फैसले के चलते वह अगले महीने ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स के साथ-साथ आइची-नगोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Read More : पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में लापता, प्रशासन ने शुरू की तलाश

ट्रेनिंग के दौरान टखने में लगी चोट

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि लुसाने डायमंड लीग के बाद अभ्यास के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। डॉक्टरों और अपनी मेडिकल टीम से सलाह लेने के बाद उन्होंने इस सीजन में आगे न खेलने का फैसला किया है। नीरज ने लिखा, “काफी मेहनत के बाद मुझे वह लय मिल रही थी जिसकी तलाश थी। लुसाने में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद दुर्भाग्य से ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लग गई। अब पूरा ध्यान ठीक होकर मजबूती से वापसी करने पर है।”

डायमंड लीग फाइनल्स के लिए किया था क्वालिफाई

नीरज चोपड़ा ने इस सीजन दोहा और लुसाने चरणों में कुल 12 अंक हासिल कर चार और पांच सितंबर को होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था। लुसाने में उन्होंने 88.05 मीटर के थ्रो के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले 2026 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था और दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे थे। जुलाई 2025 में बंगलूरू में आयोजित नीरज चोपड़ा क्लासिक में उनकी आखिरी खिताबी जीत दर्ज हुई थी।

एशियाई खेलों में पदक के थे प्रबल दावेदार

19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। नौ महीने के लंबे ब्रेक के बाद जून में वापसी करने वाले नीरज के इस फैसले से भारतीय एथलेटिक्स दल को बड़ा झटका लगा है। 2022 में ज्यूरिख में डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले नीरज भारत के पहले एथलीट बने थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *