पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में लापता, प्रशासन ने शुरू की तलाश

पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत बडंडा बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी सकुशल खोजबीन के लिए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पलामू प्रशासनिक टीम

महेंद्र विश्वकर्मा
महेंद्र विश्वकर्मा (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत बडंडा बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी सकुशल खोजबीन के लिए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पलामू प्रशासनिक टीम ने इस संबंध में नेपाल एंबेसी (राजदूतावास) से संपर्क साधा है, वहीं पलामू पुलिस ने मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ साझा की है। शनिवार दोपहर तक महेंद्र विश्वकर्मा के संबंध में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग सका था।

Read More : माध्यमिक आचार्य भर्ती केस में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, FIR दर्ज होगी

25 अगस्त के बाद से परिजनों से टूट गया संपर्क

महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर स्थित एक हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम बार बात 25 अगस्त की रात 8:45 बजे अपनी पत्नी से हुई थी। इसके बाद अगले दिन 26 अगस्त को सुबह 8:07 बजे उनके फोन से पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई थी, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। 25 अगस्त के बाद से ही परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

पलामू पुलिस ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

SP कपिल चौधरी ने बताया कि लापता महेंद्र विश्वकर्मा के संबंध में सभी उपलब्ध जानकारियां गृह मंत्रालय के साथ साझा कर दी गई हैं। पलामू पुलिस नेपाल गए अन्य स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने और साझा करने की अपील कर रही है।

मार्च तक मेघालय में थे तैनात, अप्रैल में हुआ था नेपाल ट्रांसफर

परिजनों ने शनिवार को बताया कि महेंद्र विश्वकर्मा मार्च 2026 तक मेघालय में एक पावर प्लांट प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। अप्रैल महीने में उनका स्थानांतरण नेपाल के प्रोजेक्ट में कर दिया गया था। कई दिनों से कोई संपर्क न होने के कारण पूरा परिवार गहरे तनाव में है। परिजन लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उनकी जल्द खोजबीन की गुहार लगा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *