रांची। युवा सामाजिक संगठन जेसीआई के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में ‘एक्सपो ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया । यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा । इस मेले में देश विदेश के स्टॉल लगते है । इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए countdown शुरू हो चुका है।
इस विशेष अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के Chief Co-ordinator जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, Chief Co-ordinators जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल, जेसी सौरव नरेड़ी और एक्सपो कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “एक्सपो ऑफिस का उद्घाटन हमारे इस सफर का पहला और बेहद खास मील का पत्थर है। यह कार्यालय हमारी रणनीतियों और तैयारियों का मुख्य केंद्र बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ मिलकर पूरी संस्था इस आयोजन को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
also read : राजस्थान का लोहार्गल धाम, जहां सूरजकुंड में गल गए थे पांडवों के शस्त्र… जानें पौराणिक इतिहास
समारोह के दौरान जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, इस उद्घाटन के संयोजक जेसी सुमीत केडिया एवं जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं जेसी विजय पटेल के साथ साथ संस्थान के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही । सभी सदस्यों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर एक दूसरे को बधाई दी और एक्सपो उत्सव 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।




