प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार BJP कार्यालय पहुंचे

रांची : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बुधवार को पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

प्रदीप वर्मा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बुधवार को पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदीप वर्मा ने पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

Read More : रांची जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज, 4-5 सितंबर को होगा आयोजन

आदित्य साहू ने जताया भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदीप वर्मा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति प्रदीप वर्मा की निष्ठा, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदीप वर्मा के कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और मजबूत करने में प्रदीप वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस : प्रदीप वर्मा

स्वागत के दौरान प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो अहम दायित्व सौंपा है, वह केवल सम्मान नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां मेहनत, परिश्रम और समर्पण के बल पर कार्यकर्ता ऊंचे से ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह दायित्व केवल उनका सम्मान नहीं है, बल्कि झारखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह और मेहनत का सम्मान है। उनका फोकस संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती पर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ निभाएंगे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

इन नेताओं ने किया स्वागत

प्रदीप वर्मा का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, शोभा यादव, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडे, रमेश सिंह, राकेश भास्कर, ललित ओझा, शशि भूषण भगत, पंकज सिन्हा, गोपाल सोनी और इंद्रजीत यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *