रांची। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का दयानंद प्रेक्षागृह आज साेमवार को खुशियों, तालियों की गड़गड़ाहट और गर्व के लम्हों का गवाह बना। मौका था साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) 2025-26 के विजेता सितारों के भव्य महा-सम्मान का। मंच पर एक के बाद एक जब 400 से ज्यादा धुरंधर बच्चों ने कदम रखा, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। किसी के सीने पर तमगे चमक रहे थे, तो किसी के हाथों में नकद राशि के चेक और ट्रॉफी मुस्कुरा रही थी।
also read :परंदूर एयरपोर्ट परियोजना रद्द, तमिलनाडु विस में बोले सीएम विजय – किसानों की जमीन पहली प्राथमिकता
इस रंगारंग समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बने कक्षा 6 के सजल और कक्षा 9 के वैभव दोनों होनहारों ने ऑल-राउंड शानदार प्रदर्शन करते हुए SOF एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप (AES)’ अपने नाम की। मंच पर जब उन्हें ₹5,000 का नकद चेक, जगमगाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र थमाया गया, तो प्रेक्षागृह में उत्साह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
also read: भाजपा नेताओं को छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने की आदत छोड़ देनी चाहिए : विनोद पांडेय
प्रथम और द्वितीय दोनों चरणों के नतीजों में जेवीएम, श्यामली के बच्चों का दबदबा देखते ही बन रहा था। IMO, NSO, IEO, ICSO, ISSO, IHO और ICO जैसे कड़े इंटरनेशनल ओलंपियाड्स में बच्चों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की पूरी झड़ी लगा दी। उन्हें मेडल, कैश प्राइज और गिफ्ट वाउचर्स का शानदार डबल डोज मिला।
जोनल और इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ से बच्चे नवाजे गए। मेधावी छात्रों को ₹5000, ₹2500, ₹1000 और ₹500 तक के नकद चेक और गिफ्ट वाउचर्स बांटे गए।
इस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्कूल की पूरी लीडरशिप टीम डटी रही। मार्गदर्शक मंडल में प्राचार्य बी. एन. झा, उप-प्राचार्या श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, उच्च माध्यमिक प्रभाग प्रभारी श्रीमती अमिंदर कौर सलूजा, माध्यमिक प्रभाग प्रभारी डॉ. एस. झा सुशील, अपर प्राइमरी प्रभाग प्रभारी श्री दीपक कुमार सिन्हा, लोअर प्राइमरी प्राभग प्रभारी श्रीमती ममता दास, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष एल. एन. पट्टनायक, विद्यालय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी इंद्रजीत कुमार, कॉर्डिनेटर श्रीमती सुष्मिता मिश्रा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन श्रीमती मधुपर्णा पुरकायस्थ और शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. मोती प्रसाद ने बच्चों को ट्रॉफियां और मेडल सौंपे। इन गुरुओं का भरपूर दुलार और मार्गदर्शन छात्रों को मिला।
also read :झारखंड में तीन दिनों तक होगी जमकर वर्षा
इस पूरे भव्य आयोजन को बैकस्टेज से सुपरहिट बनाने में SOF ओवरऑल कॉर्डिनेटर श्रीमती मीथू ब्रह्मा, SOF की इंचार्ज श्रीमती श्रीलेखा, मेनन और उनकी पूरी टीम में श्रीमती स्मिता निधि, श्रीमती महना सरकार, आसिफ खान, श्रीमती अल्पना प्रकाश, एम. एस रश्मि ओझा व श्रीमती सोनिया चौबे की मेहनत का डंका बजा।
इस मौके पर प्राचार्य बी. एन. झा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ओलंपियाड की ये जीत तो बस एक शुरुआत है। असली उड़ान अभी बाकी है, उन्होंने कहा कि ऐसे कड़े मुकाबले बच्चों के अंदर के डर को खत्म कर उन्हें भविष्य का ग्लोबल लीडर बनाते हैं। होनहारों के चेहरे की चमक और हाथ में चमचमाती ट्रॉफियों के साथ यह यादगार दिन जेवीएम, श्यामली के लिए ऐतिहासिक है।




