देवेंद्र महतो की भर्ती सुधार यात्रा ‘राजनीति कम नौटंकी ज्यादा’, JMM नेता मनोज पांडे का तीखा हमला

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन और राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की ओर से निकाली जा रही ‘भर्ती सुधार यात्रा’ पर सत्तारूढ़ झारखंड

मनोज पांडे

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन और राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की ओर से निकाली जा रही ‘भर्ती सुधार यात्रा’ पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने तीखा हमला बोला है। JMM के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे ने इस यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे “राजनीति कम और नौटंकी ज्यादा” करार दिया है।

Read More : JPSC FRO-ACF भर्ती रद्द करने के फैसले पर HC का इनकार, 24 सितंबर को सुनवाई

‘सरकार गंभीर है, बनाई गई है उच्चस्तरीय कमेटी’

मनोज पांडे ने राज्य सरकार का मजबूती से बचाव करते हुए कहा कि भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की चिंताओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। मनोज पांडे के अनुसार, भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार और कथित गड़बड़ियों की समीक्षा के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के युवाओं और अभ्यर्थियों को हेमंत सरकार की नीयत पर पूरा भरोसा है और सरकार लगातार छात्रों के हित में बड़े कदम उठा रही है।

‘सुझाव दें, राजनीति न करें’

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर निशाना साधते हुए JMM प्रवक्ता ने कहा कि यदि उनका वास्तविक उद्देश्य छात्रों का हित है, तो उन्हें राजनीति करने के बजाय सरकार को रचनात्मक और सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि यात्रा के नाम पर जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उसमें छात्रों के मुद्दों से ज्यादा राजनीतिक स्टंटबाजी नजर आती है। मनोज पांडे ने कहा कि सरकार के दरवाजे सुझावों के लिए हमेशा खुले हैं, ताकि भर्ती परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाया जा सके।

राज्य के 24 जिलों में निकाली जा रही है यात्रा

दूसरी ओर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शुरू हुई ‘भर्ती सुधार यात्रा’ के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में युवाओं को गोलबंद करने का दावा किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली, पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार-मुक्त पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। छात्र नेताओं की मुख्य मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *