पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री थे सवार

पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI 1741) लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी से टकराने)

फ्लाइट

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI 1741) लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी से टकराने) का शिकार हो गई। गनीमत रही कि विमान के पायलट ने त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया और सुबह 7:43 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया।

Read More : देवेंद्र महतो की भर्ती सुधार यात्रा ‘राजनीति कम नौटंकी ज्यादा’, JMM नेता मनोज पांडे का तीखा हमला

अलर्ट पर थीं फायर की गाड़ियां

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, जब विमान पटना हवाई अड्डे पर उतरने के लिए रनवे के करीब पहुंच रहा था, तभी पायलट को विमान के दाहिने टरबाइन (इंजन) के पास पक्षी टकराने की आशंका हुई। पायलट ने बिना देरी किए इसकी सूचना तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। मामले की संवेदनशीलता और खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एहतियाती कदम उठाते हुए तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया और मौके पर फायर ब्रिगेड समेत अन्य आपातकालीन टीमों को तैनात कर दिया गया।

देरी से रवाना हुई वापसी उड़ान

विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद जब तकनीकी टीम और एयरपोर्ट अधिकारियों ने जांच की, तो बर्ड हिट की पुष्टि हुई। राहत की बात यह रही कि पक्षी के टकराने के बावजूद विमान के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। आवश्यक सुरक्षा जांच और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बाद विमान को वापस दिल्ली उड़ने की मंजूरी दे दी गई। इस जांच-पड़ताल के कारण 160 यात्रियों को ले जाने वाली वापसी की फ्लाइट (AI 1852) अपने निर्धारित समय सुबह 8:45 बजे के बजाय 79 मिनट की देरी से सुबह 10:09 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी।

17 अगस्त को भी हुई थी ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि पटना एयरपोर्ट पर एक ही हफ्ते के भीतर बर्ड हिट का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 17 अगस्त को भी दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट पक्षी से टकरा गई थी। उस घटना में विमान के इंजन को क्षति पहुंची थी, जिसके चलते विमान को दो दिनों तक ग्राउंडेड (उड़ान पर रोक) करना पड़ा था और मरम्मत के लिए दिल्ली से विशेष इंजीनियरों की टीम बुलानी पड़ी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *