रांची। बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में रविवार सुबह एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यात्री को सांस लेने में परेशानी होने लगी। विमान के चालक दल ने तत्काल यात्री को विमान में ही आक्सीजन उपलब्ध कराई।
रांची एयरपोर्ट पर सुबह 8.55 बजे विमान के उतरने के बाद यात्री के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्थिति स्थिर होने के बाद यात्री अपने घर चला गया।
विमान में ही उपलब्ध कराई गई ऑक्सीजन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX 1239 ने बेंगलुरु से सुबह 6.35 बजे रांची के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक यात्री को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए पायलट दल ने विमान में उपलब्ध आक्सीजन की मदद से यात्री को राहत पहुंचाई।
इसके बाद यात्री की स्थिति स्थिर रही और विमान निर्धारित यात्रा पूरी कर रांची पहुंचा।रांची एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद यात्री के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद स्थिति स्थिर पाए जाने पर यात्री को घर जाने दिया गया।



