जंगल से सखुआ की लकड़ी काटकर ले जाना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

चंदवा थाना पुलिस ने जंगल से सखुआ की लकड़ी काटकर अवैध परिवहन करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार:  जंगल से सखुआ की लकड़ी काटकर उसका अवैध रूप से परिवहन करना एक युवक को भारी पड़ गया। चंदवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर चंदवा थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) के साथ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय साहबेज अंसारी के रूप में हुई है। वह रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ (पतराकोना) का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक साहबेज अंसारी पर जंगल से सखुआ की लकड़ी काटकर उसे अवैध तरीके से परिवहन करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस और वन विभाग की ओर से वन संपदा के अवैध दोहन और उसके अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *