नशामुक्त समाज का निर्माण ही लक्ष्य: डालसा

रांची। न्यायामूर्ति.सह.कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त.सह.अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा.1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में रविवार को बुढ़मू प्रखंड में डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति पर एक


रांची। न्यायामूर्ति.सह.कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त.सह.अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा.1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में रविवार को बुढ़मू प्रखंड में डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी
गणेश कुमार ने एनडीपीएस एक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी तथा इससे संबंधित कठोर कानून के बारे में विस्तार से बतलाया।

उन्होंने कहा कि डालसा का रांची में रिनपास और सीआईपी में लिगल.ऐड.क्लिनिक है, जहां नशा से मुक्ती केंद्र में पीएलवी उपलब्ध रहते है और उनको सहायता प्रदान करते है। दीपक मुंडा ने कहा कि सीआईपी और रिनपास में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का लिगल एड क्लिनिक है, जहां नशा करनेवाले व्यक्तियों को ईलाज किया जाता है। बंधु उरांव ने आगे नशा से संबंधित पदार्थों के बारे एवं सजा के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी।
सादिक अली ने कहा कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है। नशा से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी। आगे डालसा के पीएलवी ने वृद्धा पेंषनए विधवा पेंषनए बाल श्रम एवं बाल विवाह की जानकारी दी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.