हजारीबाग में हाइवा की चपेट में युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर एनटीपीसी कोयला ढुलाई ठप

हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के कोयला परिवहन मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
हाइवा

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के कोयला परिवहन मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। चेपाकला पंचायत निवासी नरेश कुमार महतो की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने 13 महल के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे एनटीपीसी की कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई और परिवहन मार्ग पर हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Read More : रांची में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी बाजार की तैयारी, संजय सेठ और महापौर ने किया निरीक्षण

मृतक के परिजन और ग्रामीण सुबह से ही घटनास्थल पर डटे रहे और कोयला परिवहन रोक दिया। उनका आरोप है कि तेज रफ्तार हाइवा वाहनों के कारण इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया जा रहा है।

मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा लगातार खतरे में बनी रहती है। उनका आरोप है कि स्थायी समाधान नहीं होने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। चेपाकला पंचायत के मुखिया अनिकेत कुमार नायक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक कोयला ढुलाई शुरू नहीं होने दी जाएगी।

अधिकारियों ने की वार्ता, आंदोलन जारी

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह और डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी थी। इसके कारण कोयला परिवहन पूरी तरह प्रभावित रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। हालांकि, उनके लौटने के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम रहे और आंदोलन जारी रखा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कोयला परिवहन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व रोजगार नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *