रांची :राजधानी में आज सोमवार को कांके राेड स्थित श्री गोवर्धनधारी कृष्ण मंदिर में यदूवंशी सामज के लोगों द्वारा विधी-विधान के साथ भगवान गोवधर्न की पूजा-अर्चना की । इसके पूर्व सुबह यदूवंशियाें ने गाय, भैस, पशुओं को नहाया इसके बाद गाय, भैस, बछड़ों को नई
रांची :राजधानी में आज सोमवार को कांके राेड स्थित श्री गोवर्धनधारी कृष्ण मंदिर में यदूवंशी सामज के लोगों द्वारा विधी-विधान के साथ भगवान गोवधर्न की पूजा-अर्चना की । इसके पूर्व सुबह यदूवंशियाें ने गाय, भैस, पशुओं को नहाया इसके बाद गाय, भैस, बछड़ों को नई रस्सी, से बांधा कर आकर्षक ढ़ंग से सजाकर गौ पूजन, आरती की गई। संध्या में खीर का प्रसाद तैयार कर पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। कई लोगों ने भगवान की पूजा करने के बाद 56 भाेग का प्रसाद भगवान निवेदन किया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है
क्यों होती है गोवर्धन पूजा
प्राचीन प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, एक बार देवराज इंद्र ने अहंकार में आकर गोकुल में अत्यधिक वर्षा की। मूसलाधार बारिश से गोकुल वासी परेशान हो गए। तब भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी उंगली पर उठा लिया और सभी गोकुल वासी बारिश से बचने के लिए पर्वत के नीचे खड़े हो गए। गोवर्धन पर्वत जो वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं को झेलते हुए गोकुल वासियों की रक्षा कर रहा था, उसने एक बार फिर वर्षा से लोगों को बचाया। इसके अलावा गोवर्धन की हरी भरी घास गाय और बकरियों के लिए भी उपयोगी होती थी। इस तरह श्रीकृष्ण ने बाल लीलाओं के जरिए प्रकृति का हमारे जीवन के लिए महत्व को समझाया।
also read : भाई दूज 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इस त्योहार का महत्व