रांची: राजधानी के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडितअरविंद पांडेय ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। गौ माता को फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया गया। इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई और गुड़, रोटी, हरी सब्जियां, फल, मिठाइयां एवं अन्य पौष्टिक आहार खिलाकर गौ सेवा की गई।श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोग का वितरण भी किया गया।
also read : जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर बनाया जा रहा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में मंडप और जयमाल स्टेज
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के निराश्रित प्रभुजनों ने भी गौ सेवा में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी प्रभुजनों को नए वस्त्र पहनाए गए। इस दौरान ‘छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल’ भजन की मधुर धुन पर प्रभुजन भावविभोर होकर झूम उठे और भक्ति के आनंद में सराबोर हो गए। सभी ने गौ माता की सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी का नए वस्त्रों तथा जड़ित एवं आकर्षक आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से गौ संरक्षण, संवर्धन, सेवा और जीवों के प्रति दया एवं करुणा का संदेश दिया गया।आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता की नियमित सेवा एवं निराश्रितों के प्रति प्रेम और सहयोग का संकल्प लिया।
also read : एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी





