बिहार में गन्ना उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, 10 चीनी मिलें चालू, 5 और होंगी जल्द शुरू

पटना : बिहार में गन्ना किसानों की समृद्धि और चीनी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने आयोजित कार्यक्रम में ‘गन्ना विकास रथ-2026’ का

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार में गन्ना किसानों की समृद्धि और चीनी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने आयोजित कार्यक्रम में ‘गन्ना विकास रथ-2026’ का शुभारंभ किया। सीएम सभी जिलों के लिए रवाना किए गए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि बिहार में गन्ना किसानों की आय बढ़ाना, गन्ना उत्पादन में वृद्धि करना और चीनी उद्योग को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 10 चीनी मिलें कार्यरत हो चुकी हैं, जबकि पांच और चीनी मिलों को जल्द शुरू किया जाएगा।

also read ; अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

सीएम ने कहा कि ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के संकल्प के साथ शुरू किया गया यह अभियान किसानों तक आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों के पुनरुद्धार के माध्यम से राज्य में चीनी उद्योग को नई मजबूती दी जाएगी।

गन्ना विकास रथों के जरिए किसानों को उन्नत गन्ना बीज, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद, कृषि यंत्रीकरण पर अनुदान और प्रमाणित बीज पर मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी दी जाएगी। नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क गन्ना बीज की उपलब्धता के बारे में भी बताया जाएगा।

इसके साथ ही ‘गन्ना ID’और ‘गन्ना साथी’ AI चैटबॉट के माध्यम से किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाएगा। किसान गोष्ठियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

also read : कुलगाम CRPF हमला : CCTV से खुलासा, 10 नवंबर से हो रही थी रेकी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *