महिला जूनियर एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन) : महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19-0 के रिकॉर्ड अंतर से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान

महिला जूनियर एशिया कप
सेमीफाइनल में पहुंची टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

मोकी (चीन) : महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19-0 के रिकॉर्ड अंतर से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर एकतरफा दबदबा बनाए रखा।

Read More : BRICS Summit के दौरान दिल्ली में 35+ सड़कें नियंत्रित, जानें ट्रैफिक प्लान

हर क्वार्टर में दागे दनादन गोल

मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। भारत ने पहले क्वार्टर में 5, दूसरे क्वार्टर में 5, तीसरे क्वार्टर में 3 और चौथे व अंतिम क्वार्टर में 6 गोल दागे। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम को 18 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जबकि पाकिस्तानी टीम गोल करने का एक भी मौका हासिल नहीं कर सकी। टीम की ओर से पूजा मलिक ने शानदार हैट्रिक लगाई। वहीं सानिका माने, मधु सिदार, रोशनी आइंद और सुप्रिया ने 2-2 गोल दागे।

झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की खिलाड़ियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। झारखंड की रोशनी आइंद ने 2 बेहतरीन फील्ड गोल किए, जबकि बिनिमा धान ने 1 गोल दागा। टीम में झारखंड की तीसरी खिलाड़ी पार्वती टोपनो भी शामिल हैं, जिन्होंने मैदान पर मजबूत खेल दिखाया।

हॉकी झारखंड ने दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम की इस शानदार और ऐतिहासिक जीत पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही 12 सितंबर 2026 को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *