रांची : पंडरा मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों की समस्या पर टीम मुकेश की पहल के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने 100 सफाईकर्मियों को भेजकर आज से पंडरा मंडी में सफाई का काम शुरू कराया है। टीम मुकेश के अनुसार, पंडरा मंडी के दुकानदार भाइयों की साफ-सफाई से जुड़ी समस्या को देखते हुए टीम ने कल ही महापौर के समक्ष मंडी की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। साथ ही तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।
Read More : महिला जूनियर एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
पहल के बाद शुरू हुआ सफाई अभियान
टीम मुकेश ने कहा कि उनकी पहल का परिणाम आज सामने आया है। नगर निगम ने 100 सफाईकर्मियों को भेजकर मंडी में सफाई व्यवस्था शुरू कराई है। टीम मुकेश ने कहा कि उनका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सिर्फ उठाना नहीं, बल्कि उनके समाधान तक लगातार प्रयास करना है। टीम ने अपने संदेश में कहा, “जो कहा, वो किया।” टीम मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हित से जुड़े हर मुद्दे पर टीम आगे भी इसी मजबूती से काम करती रहेगी।
पंडरा मंडी में सफाई व्यवस्था की समस्या पर टीम मुकेश ने महापौर से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद नगर निगम ने 100 सफाईकर्मी भेजकर सफाई अभियान शुरू किया।#pandramandi #ranchi #teammukesh #JHLive pic.twitter.com/39ous6Df7g
— JH LIVE (@jhliveonline) September 10, 2026






