रांची: राजधानी के धुर्वा डैम से आज रविवार को एक युवती का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार धुर्वा खटाल की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने आज सुबह अचानक डैम में छलांग लगा दी, राहगीरों की नजर इस घटना पर पड़ी तो लोगों ने धुर्वा थाना को इसकी सूचना दी। जहां मौके पर पहुंच कर पुलिस ने एनडीआरएफ को इसकी सूचना दी।
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू की। थोड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवती का शव डैम से निकालने में सफलता पायी। किन कारणों से युवती ने डैम में छलांग लगाई इस बात का पता नहीं चल पाया है। वहीं धुर्वा पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।


