मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे हजारों लोग, हेमंत सोरेन ने जताया आभार

रामगढ़: सीएम हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचना शुरू हाे गया है। इस दौरान सीएम स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आये।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: सीएम हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी  सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचना शुरू हाे गया है।  इस दौरान सीएम स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आये।  उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

सीएम ने नेमरा पहुंचे मेहमानों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने उनसे मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने भी सभी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।  मां के निधन के बाद से ही उनके पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, ग्रामीणों और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का लगातार पहुंचना जारी है।

संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की गयीं। सीएम ने स्वयं इन इंतजामों का जायजा लिया, ताकि किसी भी आगंतुक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लोगों के बैठने, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और रोशनी सहित जरूरी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया। वाहनों की पार्किंग और आवागमन को सुचारु रखने के लिए भी व्यवस्था की गयी।

दुख की घड़ी में साथ देने वालों का जताया आभार

माता के निधन से शोकाकुल सीएम ने इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। नेमरा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति उनकी संवेदना और अपनापन प्रदर्शित किया। संस्कार भोज के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री लगातार लोगों से मिलते रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

also read : रांची में रावण दहन की परंपरा की शुरुआत वर्ष 1948 से हुई थी, इस बार 70 फीट का रावण और दो मंजिला सोने की लंका होंगे आकर्षण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *