सनईडीह जंगल में पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

रांची / गुमला: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के सनईडीह जंगलों में सोमवार को 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के आने की सूचना पर वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। वन विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची /  गुमला: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के सनईडीह जंगलों में सोमवार को 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  हाथियों के आने की सूचना पर वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। वन विभाग की टीम जंगल के आसपास निगरानी कर रही है।

also read: डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले आगरा से दो आरोपी गिरफ्तार

वनपाल कृष्णा महतो ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखें। किसी भी परिस्थिति में हाथियों के करीब जाने या उनसे साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें।

also read ; भू-माफिया व पुलिस की कथित मिलीभगत मामले में हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि हाथियों को उकसाने या परेशान करने से वे आक्रोशित हो सकते हैं. ऐसे में जान-माल के नुकसान की आशंका है।  ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी वन विभाग को देते रहें।

also read : जमशेदपुर में अपराध और अवैध कारोबार पर कांग्रेस ने SSP को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *