बोकारो: बोकारो पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी साइबर थाना कांड संख्या 8/2026 में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
also read : नेतरहाट आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को, 8 अक्टूबर तक आवेदन
पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को गोमिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र एटीएस का अधिकारी बताकर महिला के पति के अकाउंट में पाकिस्तानी खाते से 300 करोड़ रुपये आने और कमीशन के रूप में 16 लाख रुपये मिलने की बात कही।
इसके बाद महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का भय दिखाकर उससे 4 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। मामले के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
also read: दुर्गा पूजा और काली पूजा को लेकर JSPCB की गाइडलाइन, जानें क्या बदला
गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगरा में छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर ठगी में पैसों के लेन-देन से संबंधित ऑडियो और मैसेज के साक्ष्य वाले iPhone 15 और Nothing Phone (3a) बरामद किए।
पुलिस से आरोपियों के पास से बरामद सभी सामान जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार (23 वर्ष) व ऋतिक कुशवाहा (21 वर्ष) शामिल हैं और दोनों आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
also read : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, थाने पहुंची BJP



