लोहरदगा में पत्नी और प्रेमी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां सोनू लहेरी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूजा लहेरी और उसके प्रेमी रोहित कुमार की टांगी से काटकर हत्या कर दी।

पत्नी
मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम।

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां सोनू लहेरी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूजा लहेरी और उसके प्रेमी रोहित कुमार की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार बिहार के बाढ़ जिले का रहने वाला था। आरोपी सोनू लहेरी का कहना है कि उसने अपनी पत्नी और रोहित को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह गुस्से से आगबबूला हो गया और दोनों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की जान चली गई।

Read More : JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं छह नई याचिकाएं

घर में ही दिया दोहरी हत्या को अंजाम

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना बीती देर रात की है। आरोपी ने अपने ही घर में इस वारदात को अंजाम दिया। पूजा लहेरी के दो बच्चे हैं। वहीं, सोनू लहेरी के भी दो बेटे बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.