वेस्ट डीम 2026: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और धनबाद डीसी आदित्य रंजन देश के प्रभावशाली जिलाधिकारियों में शामिल

रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में स्थान मिला है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की ओर से जारी श्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026 सर्वेक्षण में उनका चयन किया गया है। इस सूची में देशभर के करीब

रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में स्थान मिला है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की ओर से जारी श्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026 सर्वेक्षण में उनका चयन किया गया है। इस सूची में देशभर के करीब 100 जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है।

झारखंड से छह डीसी का नाम सूची में शामिल है

झारखंड से छह डीसी का नाम सूची में शामिल है। यह सम्मान प्रशासनिक कार्यशैली, विकास कार्यों, जनसंपर्क, नवाचार, संकट प्रबंधन और प्रभावी नेतृत्व जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर दिया गया है। रांची उपायुक्त को विशेष रूप से जनहित से जुड़े कार्यों, त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए सराहा गया है।

फेम इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार देश के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज का विस्तृत अध्ययन करने के बाद यह सूची तैयार की गई है। चयन प्रक्रिया में ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, जनभागीदारी और प्रशासनिक उपलब्धियों को प्रमुख आधार बनाया गया।

सर्वेक्षण में अधिकारियों का मूल्यांकन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, नवाचार, जनसंवाद और विकासोन्मुख सोच समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किया गया। सूची में विभिन्न राज्यों के आईएएस अधिकारियों को जगह मिली है, जिनमें झारखंड से रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का नाम प्रमुखता से शामिल है।

रांची में हाल के दिनों में प्रशासन की सक्रियता, योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और आम लोगों से सीधे संवाद की पहल को लेकर उपायुक्त लगातार चर्चा में रहे हैं। जनता अदालत हो या स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण डीसी की सक्रियता सराहनीय रही है।

हाल ही में 85 वर्षीय बुजुर्ग को 24 घंटे के भीतर आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजना का लाभ दिलाने की पहल भी काफी सराही गई थी। प्रशासनिक हलकों में इसे रांची और झारखंड के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि इस तरह की उपलब्धियां जिले में बेहतर प्रशासनिक कार्यसंस्कृति को और मजबूती देंगी।

झारखंड और बिहार से ये जिलाधिकारी शामिल
झारखंड

1- आदित्य रंजन (धनबाद)
2- दिनेश कुमार यादव (गढ़वा)
3- मंजूनाथ भजन्त्री (रांची)
4- रवि आनंद (जामताड़ा)
5- आर. रोनिता (खूंटी)
6- हेमंत सती (साहिबगंज)

बिहार

1-आनंद शर्मा (मधुबनी)
2- उदिता सिंह (रोहतास)
3- दीपेश कुमार (सहरसा)
4- डॉ. थियागराजन एस.एम. (पटना)
5- वैभव श्रीवास्तव (सारण)
6- विवेक रंजन मैत्रेय (सीवान)
7- शशांक शुभंकर (गया)
8- सुब्रत कुमार सेन (मुजफ्फरपुर

नोट- यह नाम रैंकिंग नहीं है। फाइनल रैंकिंग आना शेष है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.