पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, CM सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

पटना : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पटना से सटे दियारा इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसी बीच CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने ग्राउंड पर उतरकर अधिकारियों को दिए निर्देश।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पटना : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पटना से सटे दियारा इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसी बीच CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। CM ने अधिकारियों से आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। पटना में गंगा और पुनपुन नदी लाल निशान पार कर चुकी हैं, जबकि कई इलाकों की सड़कों तक पानी पहुंच गया है।

Read More : हैदराबाद में नकली नोटों का खेल, Zomato- Rapido से जुड़े 3 गिरफ्तार

मनेर, दानापुर और फतुहा के दियारा में बढ़ी परेशानी

गंगा और पुनपुन के जलस्तर में बढ़ोतरी से मनेर, दानापुर और फतुहा के दियारा तथा निचले इलाकों में रहने वाली बड़ी आबादी बाढ़ से घिर गई है। कई स्थानों पर गंगा का पानी सड़कों तक पहुंच चुका है। पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के साथ बाणसागर बराज और इंद्रपुरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद पटना में दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश

बाढ़ के खतरे को देखते हुए पटना के डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखने और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री तैयार रखने को कहा है। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 24 घंटे के अंदर पूरी करने को कहा है।

24 घंटे सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

पटना में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा के दौरान समन्वय के लिए जिला स्तर पर सातों दिन 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। नागरिक किसी भी सूचना के लिए 0612-2210118 और मोबाइल नंबर 8235449748 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी प्रखंडों में भी प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने लोगों से घबराने की अपील नहीं करते हुए कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

व्यूपॉइंट से CM ने देखा गंगा का फैलाव

गंगा नदी के बढ़े जलस्तर का निरीक्षण करने पहुंचे CM सम्राट चौधरी नदी किनारे बने व्यूपॉइंट पर खड़े होकर गंगा के फैले हुए पानी को देखते नजर आए। बिहार में मानसून के दौरान गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर अक्सर बढ़ता है। इस बार भी जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने सतर्क रहने और बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने का दावा किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *