संसद में हंगामे के बीच वंदे मातरम् संशोधन विधेयक 2026 लोकसभा से पारित

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र के 9वें दिन गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित रही। विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। हंगामे

वंदे मातरम्

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र के 9वें दिन गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित रही। विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। बाद में लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Read More : कोयला घोटाला मामले में मनमोहन सिंह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने समन किया रद्द

लोकसभा में वंदे मातरम् संशोधन विधेयक पारित

हंगामे के बीच लोकसभा ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। इस विधेयक में वंदे मातरम् का अपमान करने पर सजा का प्रावधान किया गया है। यह विधेयक पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका था। अब लोकसभा से भी मंजूरी मिलने के बाद इसे संसद के दोनों सदनों की स्वीकृति मिल गई है।

राज्यसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी

वहीं, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी रही। विपक्षी सांसदों के विरोध और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही में रुकावट आई। संसद में विपक्ष ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। वहीं, सरकार की ओर से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की अपील की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *