रांची के डोरंडा में अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर, बजरंग दल ने कराया इलाज

रांची : राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र के समीप बीती देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने गाय को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना

बजरंग दल

रांची : राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र के समीप बीती देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने गाय को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल बिरसा नगर के संयोजक अभय कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Read More : स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, जम्मू में चलाया गया संयुक्त सर्च ऑपरेशन

बजरंग दल की तत्परता से मिला त्वरित इलाज

घटना स्थल पर पहुंचकर बजरंग दल बिरसा नगर संयोजक अभय कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी बजरंग दल रांची विभाग संयोजक अंकित सिंह को दी। सूचना मिलते ही पदाधिकारियों ने बिना समय गंवाए घायल गाय को वाहन के जरिए पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया और उनका प्राथमिक उपचार कराया।

गाय सेवा सामूहिक जिम्मेदारी : बजरंग दल

इस मौके पर बजरंग दल के रांची विभाग संयोजक अंकित सिंह और अभय कुमार ने कहा कि गाय सेवा और गाय संरक्षण केवल किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने वाहन चालकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों पर गाड़ियां नियंत्रित और सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *