रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

रांची। रांची नगर निगम की बैठक में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। जहां बैठक में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में प्रत्येक वार्ड में कंप्यूटर

रांची। रांची नगर निगम की बैठक में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। जहां बैठक में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रत्येक वार्ड में कंप्यूटर बस के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण, रांची को फैटी लिवर मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान, स्टेशन रोड जो बारिश के समय पूरे रोड पर जल जमाव हो जाने के कारण यात्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है नाली की पानी सड़कों पर आ जाने के कारण चारों ओर गंदगी और बदबू फैल जाती है इसका तुरंत निदान करें l

एवं एयरपोर्ट रोड के सौंदर्यीकरण, ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के आसपास बेहतर नागरिक सुविधाओं, रातू रोड के वेंडर एवं सब्जी बाजार पंडरा बाजार समिति के पास खाली पड़ी जमीन पर सुव्यवस्थित स्थानांतरण करे
मोराबादी बाजार जो सप्ताह में 2 दिन लगता है उसे सुचारू रूप से लगाने दे, शहर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान, हरित रांची के लिए पार्क एवं वृक्षारोपण, तथा रक्षा राज मंत्री श्री संजय सेठ ने सभी पार्षदों से नागरिक सुरक्षा समितियों के गठन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपने सुझाव दिया।आज रांची नगर निगम की बोर्ड बैठक में स्वच्छता को जनभागीदारी का जनआंदोलन बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
इसी उद्देश्य को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की ओर से घोषणा की गई कि प्रत्येक माह सबसे स्वच्छ वार्ड को “स्वच्छ वार्ड पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मेरा विश्वास है कि यह पहल सभी वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी और नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से रांची को अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हम सभी का संकल्प है कि रांची को स्वच्छ, सुरक्षित, हरित, आधुनिक एवं नागरिक सुविधाओं से समृद्ध एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करें। जनभागीदारी ही इस संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *