तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दो मजदूरों की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास रविवार सुबह एक पटाखा बनाने वाली इकाई में भीषण विस्फोट हो गया।
पटाखा

विरुधुनगर : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास रविवार सुबह एक पटाखा बनाने वाली इकाई में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : मन की बात के 136वें एपिसोड में पीएम मोदी बोले, कारगिल शौर्य से रक्षा क्षेत्र तक भारत की नई उड़ान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवकाशी के निकट चेंगमालापट्टी इलाके में अवैध रूप से टिन शेड लगाकर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। रविवार सुबह मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

दो मजदूरों की मौके पर मौत

धमाके के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट और आग की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

बचाव कार्य जारी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों के साथ-साथ अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण इकाई की भी जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *