श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार 15 एवं 16 अगस्त

रांची। रातू रोड कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार 15 एवं 16 अगस्त को होगा। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्था भाई देविंदर सिंह जी निरमान शबद गायन से साध संगत

हरकिशन साहिब जी
रांची। रातू रोड कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार 15 एवं 16 अगस्त को होगा। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्था भाई देविंदर सिंह जी निरमान शबद गायन से साध संगत को निहाल करेंगे
सिख पंथ के आठवें गुरु बाला प्रीतम गुरु हरकिशन साहिब जी  के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शनिवार को रात आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा 16 अगस्त रविवार को सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।  इस दीवान में शिरकत करने सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई देविंदर सिंह जी निरमान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने बताया कि शनिवार रात के दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद गायन से होगी तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा शबद गायन किया जाएगा तथा गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी द्वारा कथा वाचन होगा. रात 9:15 बजे से 11:00 बजे तक भाई देविंदर सिंह जी निरमान शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे।
16 अगस्त रविवार को सुबह के दीवान की शुरुआत भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से होगी तत्पश्चात सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक भाई देविंदर सिंह जी निरमान द्वारा शब्द गायन होगा। दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।
सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने समूह साध संगत से प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सत्संग सभा द्वारा सजाए जा रहे दोनों दीवानों में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। यह जानकारी  मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *