खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन ने उठाई आवाज, राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग

रांची : संसद से ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित होने के बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। CM ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, PM मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

हेमंत सोरेन

रांची : संसद से ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित होने के बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। CM ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, PM मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस विधेयक को राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों पर बड़ा हमला करार दिया है।

Read More : खान-खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का हमला, बोले- बड़ा आंदोलन होगा

PM मोदी से पुनर्विचार की अपील

CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार इस विधेयक के प्रावधानों पर पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलावों से झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्यों के राजस्व, विकास, वित्तीय स्वायत्तता और देश के संघीय ढांचे पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। राज्य की जनता के हितों की रक्षा के लिए इस पर रोक लगाना आवश्यक है।

राष्ट्रपति से संवैधानिक विकल्पों के इस्तेमाल का आग्रह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में CM सोरेन ने झारखंडवासियों की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि यह संशोधन केवल राजस्व का विषय नहीं है, बल्कि राज्यों की विधायी स्वायत्तता, आदिवासी समुदायों के संरक्षण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने राष्ट्रपति से विनम्र अनुरोध किया कि वे संविधान के तहत उपलब्ध सभी उचित विकल्पों पर विचार करें, ताकि आदिवासी समाज और खनिज उत्पादक राज्यों को न्याय मिल सके।

राहुल गांधी से मिलकर आवाज उठाने का आह्वान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजकर CM ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के वित्तीय अधिकारों को सीमित करने के प्रयासों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम राज्यों को उनके हक-अधिकारों से वंचित करने की कोशिश है, जिसके खिलाफ सभी को मिलकर खड़े होने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *