रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच चान्हो प्रखंड के सिलागाई में स्थापित शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण प्रतिमा के आसपास की जमीन कमजोर हो गई थी। इसी वजह से प्रतिमा गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए प्रतिमा को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित कराने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद वीर बुधु भगत क्षेत्र के गौरव हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा का जल्द से जल्द पुनर्स्थापन कराया जाना चाहिए।








