त्रिपुरा DGP अनुराग धांकर की पुलिस मुख्यालय में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अगरतला : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित

अनुराग धांकर

अगरतला : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

Read More : मानसून सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा, NEET मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय के चैंबर में उनका शव मिला। शुरुआती स्तर पर मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.