रांची: 10 से 21 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की टीम की भागीदारी के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 25 सितंबर 2026 को रांची में किया जाएगा।
also read : राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य रिक्त पदों को तीन माह में भरने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यह चयन ट्रायल 25 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी, रांची में ओपन चयन ट्रायल आयोजित होगा। इस ट्रायल में झारखंड की निवासी कोई भी योग्य महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकती हैं।
ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया का वैध आईडी कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
चयन ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को झारखंड महिला हॉकी टीम में शामिल कर 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा ।
also read : मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत को पत्र




