तीर्थयात्रियों से 7.31 लाख की ठगी करने वाला ट्रैवल एजेंट संबलपुर से गिरफ्तार

रांची। सिमडेगा पुलिस ने तीर्थयात्रियों से सस्ते में टिकट और होटल कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कथित ट्रैवल एजेंट धीरज अग्रवाल की गिरफ्तारी संबलपुर से हुई है। वह पिछले करीब चार महीने से पुलिस को चकमा

रांची। सिमडेगा पुलिस ने तीर्थयात्रियों से सस्ते में टिकट और होटल कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कथित ट्रैवल एजेंट धीरज अग्रवाल की गिरफ्तारी संबलपुर से हुई है। वह पिछले करीब चार महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। जानकारी के अनुसार, पीड़ितों ने डीएसपी रणवीर सिंह और एसडीपीओ से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज करने का निर्देश दिए। इसके बाद डीएसपी ने खुद भी आरोपियों के मोबाइल नंबरों के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।


दो तीर्थयात्री दल बने ठगी का शिकार

पूरा मामला तब सामने आया, जब तीर्थ यात्रा से लौटे कुछ लोगों ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल से जुड़े 14 सदस्यीय तीर्थयात्री दल के अलावा गौशाला समिति के बिमल जैन 32 लोगों का एक अन्य दल भी उसी ट्रैवल एजेंसी की ठगी का शिकार हुआ। इस दूसरे दल से करीब 4.70 लाख रुपये की ठगी हुई। दोनों मामलों को मिलाकर अब तक 7.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। सभी श्रद्धालु ऋषिकेश और सोमनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे.


सस्ते पैकेज का दिया था लालच

32 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे विमल जैन ने बताया कि आरोपी धीरज अग्रवाल ने बेहद कम कीमत पर फ्लाइट टिकट, होटल, गाड़ी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। इसी विश्वास में यात्रियों ने अपनी-अपनी बैंक खातों से करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा कराए। आरोपी ने यात्रियों को टिकट भी भेजे। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले सभी टिकट रद्द कर दिए गए। एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों को पता चला कि टिकट कैंसिल हो चुके हैं। इसके बाद यात्रियों को अतिरिक्त पैसे खर्च कर दूसरी फ्लाइट से यात्रा पूरी करनी पड़ी। आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उन्हें मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ा।

जांच में सभी टिकट निकले फर्जी

विमल जैन के समूह के यात्रा पर जाने के एक सप्ताह बाद दूसरे तीर्थयात्री दल के सदस्यों को भी विमल जैन की ठगी की जानकारी मिली। उन्होंने अपने टिकटों की जांच कराई तो पता चला कि भेजे गए सभी टिकट फर्जी थे. इसके बाद उन्होंने सदर थाना में आवेदन दिया। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी धीरज अग्रवाल (खेतराजपुर, संबलपुर, ओडिशा निवासी) स्वयं को ‘विमान टूर्स’ का संचालक बताता था। उसने हवाई टिकट, होटल, घूमने-फिरने और खाने-पीने की व्यवस्था कराने का झांसा देकर यूपीआई और बैंक खातों के माध्यम से पहले 2.61 लाख रुपये लिए।


बाद में यात्रियों को अपने और अपनी मां के साथ यात्रा कराने की बात कहकर और रकम मंगाई। अधिकांश भुगतान यूपीआई के माध्यम से तीन-चार किस्तों में किया गया। जांच में सभी टिकट फर्जी पाए गए। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की संयुक्त जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *